छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन खाने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

 बलौदा बाजार, भाटापारा : : जिले के भाटापारा के अंतर्गत ग्राम लेवई में मध्यान्ह भोजन खाने 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. वहीं 12 से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है. बच्चों की तबीयत खराब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया

इस मामले में एसडीएम नरेंद्र बंजारा ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों की तबियत बिगड़ी है. 4 बच्चों को उल्टी की शिकायत मिली थी. एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को हमने हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है जहां इन बच्चों की जांच की जा रही है. इस मामले में आगे जाँच की जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button