छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून सक्रीय, अगले 24 घंटे को लेकर  अलर्ट जारी 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अगले 24 घंटे का येलो अलर्ट भी जारी किया है. भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है. राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

 

आज मौसम का हाल 

 

आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है.

 

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय 

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि मानसून द्रोणिका का पश्चिमी भाग हिमालय की तराई में बना हुआ है. एक लो प्रेशर का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है. दूसरी द्रोणिका उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब के क्षेत्र से ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक 3.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. इस सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हुआ है.

Related Articles

Back to top button