Uncategorized

सायरन बजते ही जम्मू-कश्मीर,गुजरात समेत 6 राज्यों में ब्लैक आउट:ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल जारी

By Dinesh chourasiya

ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल जारी है। रात के 8 बजते ही सायरन की तेज आवाज के साथ इन राज्यों के कई इलाकों में ब्लैक आउट किया गया। जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़ की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां ब्लैक आउट किया गया है।

इससे पहले शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाली मॉक ड्रिल के तहत शाम को इन राज्यों में पुलिस-प्रशासन ने एयर स्ट्राइक की ड्रिल की थी। इस दौरान घायलों को बचाना, उन्हें मेडिकल ऐड देना, आग लगने पर फायर ब्रिगेड के तुरंत रिस्पॉन्स देने सहित अन्य ड्रिल की गईं।

Related Articles

Back to top button