छत्तीसगढ़

प्रेग्नेंट महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामलाः सीएम ने परिवार को 10 लाख और पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की 

By Dinesh chourasiya

: राजस्थान के  प्रतापगढ़ के धरियावाद में प्रेग्नेंट आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने  मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित महिला और उसके परिवार से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद सीएम ने परिवार को 10 लाख और पीड़िता को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित महिला गर्भवती है इसलिए सरकार के स्तर पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाएं फ्री दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से पीड़ित महिला की देखभाल करने के निर्देश दिए हैं।

 

जानिए पूरा मामला

प्रतापगढ़ के धरियावाद कस्बे में कान्हा मीना नामक व्यक्ति ने 21 साल की पत्नी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी पति समेत 10 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। वहीं 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button