
छत्तीसगढ़
पाक गेंदबाजों के सामने भारतीय टॉप आर्डर ढेर, 266 पर ऑलआउट हुए टीम इंडिया, ईशान-हार्दिक ने जड़े अर्धशतक
By Dinesh chourasiya
: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का महामुकाबला आज श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रनों पर ऑलआउट हो गई.
टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. अंत में जसप्रीत बुमराह ने भी 16 रनों का योगदान दिया.







पाकिस्तान के सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाए. शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट झटके. वहीं नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन विकेट मिले.











