छत्तीसगढ़

CG  NEWS :  पत्नी की हत्या कर फंदे पर टांग दी थी लाश, आरोपी पति गिरफ्तार, आत्महत्या दिखाने का करता रहा प्रयास 

By Dinesh chourasiya

 

 

जांजगीर। CG : अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर वारदात को आत्महत्या का रुप देने की मंशा से लाश को फांसी के फंदे पर लटकाने वाला आरोपी पति पुलिस की पकड़ में आ गया है। मामला जांजगीर जिले का है जहां मड़वा पाॅवर प्लांट के विभागीय काॅलोनी के एक मकान में यह घटना सामने आई थी। मामले में 302 का अपराध कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

जांजगीर जिले की कोतवाली पुलिस ने उस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, फिर उसकी लाश घर की खिड़की के ग्रिल पर फांसी के फंदे से लटका दी थी। यह घटना पिछले दिनो मड़वा पाॅवर प्लांट के विभागीय काॅलोनी के एक मकान में सामने आई थी जहां तृप्ति शर्मा का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया था। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव का पीएम कराया गया तो पता चला, कि हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। पुलिस ने पति यशवंत शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है, कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था शायद यही विवाद वारदात की वजह बना।

 

Related Articles

Back to top button