छत्तीसगढ़

रायपुर में लुटेरों ने महिला के फोन पर मारा झप्पटा जमीन पर गिरा मोबाइल, शोर मचाया तो भाग निकले लुटेरे 

By Dinesh chourasiya

मामले में महिला ने खमतराई पुलिस से शिकायत की है।  - Dainik Bhaskar

राजधानी रायपुर में लुटेरों ने महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन मोबाइल जमीन पर गिर गया। दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। महिला नाइट वॉक करने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक में 2 युवक पीछे से आए और झपट्टा मार दिया। महिला ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पूरा मामला उरकुरा स्थित हर्षित कॉलोनी का है। घटना कॉलोनी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार रात करीब 10 बजे महिला खाना खाकर घर के बाहर नाइट वॉक कर रही थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक में सवार 2 युवकों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। लुटेरे के मोबाइल पर हाथ लगते ही वह जमीन पर गिर गया। स्नैचिंग के बाद महिला ने शोर मचाया। जिससे बदमाश भाग निकले

लुटेरे फरार, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद लुटेरे मौके से बिना मोबाइल के फरार हो गए। फिलहाल, महिला और उसके परिजनों ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कर FIR दर्ज करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button