छत्तीसगढ़

राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आएंगे.. युवा मितान सम्मेलन में होंगे शामिल

By Dinesh chourasiya

6

 रायपुर – छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा भी जारी है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश दौरे पर आने वाले हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि, राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आएंगे। वे यहां कांग्रेस के युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के युवाओं से संवाद करेंगे। प्रदेश प्रभारी सैलजा ने बताया, 8 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरा तय हुआ है।

Related Articles

Back to top button