छत्तीसगढ़

CRIME NEWS : गांजे की तस्करी करते एक युवती गिरफ्तार, 1 लाख का मादक पदार्थ सहित स्कूटी जब्त

By Dinesh chourasiya

दुर्ग।  : जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है यहां दुर्ग पुलिस ने एक युवती को गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लगभग 1 लाख का गांजा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार लम्बे समय से गांजा तस्करी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी तारतम्य में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को गांजे की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के पास से पुलिस ने 1 लाख का गांजा जब्त किया गया है। पूछताछ में पता चला की युवती रायपुर से गांजा लेकर राजनंदगांव ले जा रही थी। जिस पर उतई थाना पुलिस ने कार्रवाई की.

Related Articles

Back to top button