
भतीजे विजय बघेल ने भरी कका के खिलाफ हुंकार.. कहा दूसरों के लिए होगा वीआईपी सीट.. मेरे लिए नहीं
By Dinesh chourasiya








रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने कई उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के पाटन सीट से जिस नाम का ऐलान किया है वह बेहद दिलचस्प है। दरअसल भाजपा ने यहाँ से अपने मौजूदा दुर्ग सांसद और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख विजय वघेल को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह यह तय है कि पाटन में इस बार बघेल वर्सेस बघेल की लड़ाई देखने को मिलेगी।
टिकट फाइनल होने के बाद विजय बघेल ने सबसे पहले आईबीसी24 से बात की और राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय बघेल ने साफ किया कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का जो मौक़ा उन्हें दिया है उसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते है। विजय बघेल ने पिछली बार जिस तरह से उन्होंने दुर्ग सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी दी थी वैसे ही पटखनी इस बार भी वह देंगे। उनके लिए सीएम की सीट कोई वीआईपी सीट नहीं है। पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है उसे वह पूरा करेंगे। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है, जो हाल आज देशभर में कांग्रेस का है, वही हाल इस बार छत्तीसगढ़ में भी होगा। विजय बघेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। अब वह इस कालिख को केमिकल से भी साफ़ करेंगे तो होने वाला नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।
महिलाओं पर दांव
बता दे कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने 21 उम्मीदवारों में से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह यह साफ़ है कि आने वाले चुनाव में भाजपा महिलाओं के बूते अपनी चुनावी वैतरणी पार कराने की कोशिश में हैं। भाजपा ने जिन पांच सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमे भटगांव सीट से राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है।




शाम को रायपुर पहुंचेंगे अरुण साव
छत्तीसगढ़ में 21 नामों के ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज शाम को रायपुर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अरुण साव आज शाम को करीब 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
गौरतलब छत्तीसगढ़ में भाजपा ने टिकट वितरण पर बाजी मार ली है। पार्टी ने आज 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। भाजपा ने अपने घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाया है। इस तरह वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में होंगे। इसी तरह कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को कोरबा से प्रत्याशी बनाया गया है।
चार उम्मीदवार साहू समाज से
सबसे दिलचस्प बात यह है की भाजपा ने इस बार साहू समाज पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने अपने इस पहले लिस्ट में जारी 21 नामों में चार उम्मीदवार साहू समाज के नेताओं को बनाया है। इनमे खरसिया से महेश साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को प्रत्याशी बनाया है
1. प्रेमनगर – खेलसाय सिंह (INC) vs भूलन सिंह मरावी (BJP)
2. भटगांव – पारसनाथ राजवाड़े (INC) vs लक्ष्मी राजवाड़े (BJP) –
3. प्रतापपुर – प्रेमसाय सिंह टेकाम (INC) vs शकुंतला सिंह पोर्थे (BJP) –
4. रामानुजगंज – बृहस्पत सिंह (INC) vs रामविचार नेताम (BJP) –
5. लुण्ड्रा – प्रीतम राम (INC) vs प्रबोज भींज –
6. खरसिया – उमेश पटेल (INC) vs महेश साहू – BJP
7. धर्मजयगढ़ – लालजीत सिंह राठिया (INC) vs हरीशचंद्र राठिया (BJP) –
8. कोरबा – जयसिंह अग्रवाल (INC) vs लखनलाल देवांगन (BJP)
9. मरवाही – के के ध्रुव (INC) vs प्रणव कुमार मरप्च्ची (BJP) –
10. सरायपाली – किस्मत लाल नन्द (INC) vs सरला कोसरिया (BJP)
11. खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव (INC) vs अलका चंद्राकर (BJP) –
12. अभनपुर – धनेन्द्र साहू (INC) vs इन्द्रकुमार साहू (BJP
13. राजिम – अमितेश शुक्ल(INC) vs रोहित साहू (BJP)
14. सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव (INC) vs श्रवण मरकाम (BJP)
15. डौंडीलोहरा – अनिला भेंडिया (INC) vs देवलाल हलवा ठाकुर (BJP) –
16. पाटन – भूपेश बघेल (INC) vs विजय बघेल (BJP)
17. खैरागढ़ – यशोदा निलाम्बर वर्मा (INC) vs विक्रांत सिंह (BJP) – ,
18. खुज्जी – छन्नी चंदू साहू (INC) vs गीता घासी साहू (BJP) –
19. मोहला-मानपुर – इन्द्रशाह मंडावी (INC) vs संजीव साहा (BJP)
20. कांकेर – शिशुपाल सोरी (INC) vs आशाराम नेताम (BJP) – kanker bjp candidate list 2023,
21. बस्तर – बघेल लखेश्वर (INC) vs मनीराम कश्यप (BJP) –







