छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक कार हादसा  दो युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, जतमई घूमने गए थे चारों युवक

By Dinesh chourasiya

 

 गरियाबंद  के छुरा में बीती रात एक दर्दनाक कार हादसे में बिलासपुर के 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल बिलासपुर से पहले बागबाहरा और फिर जतमई होते वापस बिलासपुर जाने के लिए निकले चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार चरोदा तालाब के पास पलटी खाते हुए एक पेड़ से ऐसे टकराई की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।t

कार में बैठे दो लोगों की जहां मौत हो गई। तो वहीं बाकी के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को छूरा अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतकों का पोस्टमार्टम छूरा में किया जा रहा है और दोनों मृतक बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button