छत्तीसगढ़

CG : शिव सैनिको ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर किया कलेक्टोरेट का घेराव, 10 दिनो में मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और चक्का जाम करने की दी चेतावनी

By Dinesh chourasiya

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला इकाई द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। इस कार्यक्रम में जिले से दोनो विधानसभा के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश शिव सेना से महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति द्विवेदी,प्रदेश सचिव चंद्र मौली मिश्रा, रायपुर जिलाध्यक्ष तुसार लक्की पांडेय ,सहित प्रदेश सचिव मुकेश पांडेय मौजूद रहे , घेराव के दौरान कार्यकर्ता जोश में बैरिकेट को लाघने का प्रयास करते रहे ।
शिव सैनिकों ने प्रदेश सरकार, भूपेश बघेल व प्रशासन के खिलाफ जमके नारेबाजी की । पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ
सात जन समस्याओं के हल को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा, उल्लेखनीय है की विगत शिव सैनिक ग्यारह दिनो से गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे थे । पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर की समस्याओं को लेकर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसको देखते हुए हम सभी पदाधिकारी सदस्य सहित प्रदेश सचिव मुकेश पांडेय और अशोक जगत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर का घेराव करने मजबूर हुए, उसके बाद भी 10 दिनो में मांग पूरा नहीं होती है , तो भूख हड़ताल और चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोकुल पटेल जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ऋषि प्रधान प्रधान ग्रामीण जिला अध्यक्ष टीकम सॉरी मंगल साहनी पप्पू चक्रधारी युवराज बंजारे उमेश पटेल ज्वाला प्रसाद तिवारी पीला बघेल मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button