छत्तीसगढ़

DURG NEWS ✍️BJP नेताओं ने किया PWD कार्यालय का घेराव:पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, कहा-भ्रष्टाचार में डूबे हैं मंत्री और उनके अधिकारी

By Dinesh chourasiya

पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - Dainik Bhaskar
पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

शहर की खस्ताहाल सड़कों और सिर्फ कागजों में बन रही सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग जिला इकाई ने PWD के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने PWD के अधिकारियों को भ्रष्ट बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और महिला नेत्री मौजूद रहीं।

भाजपा पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि लगातार बन रही सड़कों और उनकी जर्जर हालत से शहरवासी खासे परेशान है। सड़कों की हालत ऐसी है कि लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों को इन परेशानियों का सामना पीडब्ल्यूडी मंत्री और उनके अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के चलते करना पड़ रहा है।

इसी को लेकर घेराव किया गया। भाजपा ने पहले ही इसकी सूचना दे दी थी। घेराव के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

घेराव के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा नेता व कार्यकर्ता
घेराव के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा नेता व कार्यकर्ता

भाजपा नेताओं की मांग का ज्ञापन लेने के लिए PWD के अधीक्षण अभियंता एचआर ध्रुव वहां पहुंचे। उन्हें देखकर भाजपाई और भड़क गए। उन्होंने उन्हें ज्ञापन सौंपने से भी मना कर दिया। उन्होंने कहा वो ऐसे किसी भी अधिकारी को ज्ञापन नहीं सौंपेंगे जो कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हो।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने के कई घंटे बाद भाजपाई शांत हुए और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अरुण सिंह, पार्षद एवं कार्यक्रम प्रभारी, जीत यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, मदन वाढ़ई मंडल अध्यक्ष गंजपारा सदर, डॉ. सुनील साहू मंडल अध्यक्ष बोरसी कसारीडीह, विजय ताम्रकार मंडल अध्यक्ष चंडी शीतला, सुनील अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सिकोला पटरीपार और जिलाध्य़क्ष जितेंद्र वर्मा आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय को पुलिस ने किया छावनी में तब्दील।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय को पुलिस ने किया छावनी में तब्दील।

PWD ऑफिस को किया छावनी में तब्दील
भाजपा PWD ऑफिस का घेराव करेगी इसकी सूचना पहले से जिला प्रशासन को दे दी गई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने PWD ऑफिस कैंपस को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया। भाजपाई बैरिकेड्स को तोड़ न सकें इसके लिए वहां पर लोहे की जाली भी लगाई गई। भाजपाई इतने आक्रोशित थे कि वो बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर ऑफिस के अंदर घुसने लगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों और भाजपाइयों को हल्की चोटें भी आईं।

Related Articles

Back to top button