
राजनीति
सदस्यता बहाल होने के बाद, राहुल गांधी को वापस मिला उनका पुराना सरकारी बंगला…..
By Dinesh chourasiya
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी. इसी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई. इसके बाद उन्हें फिर से बंगला मिला है.
राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने 24 घंटे में उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी. फिर उनका सरकारी बंगला एक महीने बाद वापिस ले लिया था. इसके बाद राहुल गांधी हाई कोर्ट पहुंचे लेकिन उन्हें यहां राहत नहीं मिली. आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी.















