छत्तीसगढ़

CRIME NEWS : एटीएम में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CRIME NEWS : जिले में बीती रात तोरवा क्षेत्र के पावर हाउस चौक के समीप लगे एसबीआई के एटीएम बूथ में घुसकर मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। आरोपी आदतन बदमाश बताया जा रहा है।

आरोपी छोटू उर्फ तुषार मरावी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही रेलवे कर्मचारी की मोटरसाइकिल को चुराया था।  इसी बाइक में सवार होकर वह एटीएम में चोरी करने की नियत से घुसा था। साथ ही अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा एटीएम बूथ में लगीं सीसीटीवी कैमरे को भी चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल एवं वारदात पर प्रयुक्त रॉड पेचकस व पाना को बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button