छत्तीसगढ़

शहर की सड़कों पर निकली मतदाता जागरूकता सायकल रैली, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर। पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी आज 2 अगस्त से मतदाता सूची के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर जन जागरूकता के लिए बिलासपुर शहर के देवकीनंदन कन्या स्कूल से एक जनजागरण सायकल रैली निकाली गई।। नव पदस्थ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई।

इस सायकल रैली में बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्राएं और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

यह रैली देवकीनंदन स्कूल से बृहस्पति बाजार और राजेंद्र नगर होते हुए जेपी वर्मा उच्चतर महाविद्यालय तक गई। वहां मतदाता सूची में हर पात्र युवा और इस वर्ष अक्टूबर तक जिनका जन्म दिवस हो ऐसे सभी युवकों का नाम लिखवाने के संकल्प के साथ रैली का समापन हुआ।

 

Related Articles

Back to top button