छत्तीसगढ़

DURG में आफत की बारिश:7 दिन में 8.53 इंच बारिश, खरखरा डेम छलका, शिवनाथ उफान पर….बढ़ रहा जल स्तर 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग 16 से 22 जुलाई के बीच जिले में 216.8 मिमी यानी 8.53 इंच पानी बरसा है। दो दिन यानी 21 व 22 जुलाई को यहां 84 मिमी बरसात हुई है। इसकी वजह खरखरा डेम छलक गया है। अब तक उस डेम से पानी छोड़े जाने शिवनाथ का जलस्तर बढ़ा था। छलकने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसकी तलहटी में बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सात दिन पहले यानी 16 जुलाई तक जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 21 % कम था, झमाझम बारिश की वजह यह 22 जुलाई को औसत कोटे से 8% अधिक हो गया है।

1 जून से 22 जुलाई तक जिले में औसत बारिश 407.6 मिमी होनी चाहिए, जो कि 437 मिमी हो गई है। बीते सात दिनों में सबसे ज्यादा 62.4 मिमी पानी 21 जुलाई को गिरा है। दिन व रात को मिलाकर पूरे सातों दिन कुछ-न-कुछ बारिश होती रही है। मात्र तीन दिन पहले अर्थात 20 जुलाई तक की बारिश का आंकड़ा देखें तो जिले की औसत बारिश के कोटे से 4% की कमी थी। 22 जुलाई तक पिछले सात दिनों में औसत से 8 % अधिक बारिश हो गई है।

7 दिनों में 21 को सबसे ज्यादा 62.4 मिमी बारिश

आज से कम बारिश क्योंकि सिस्टम एमपी की ओर बढ़ रहा

सात दिनों की झमाझम बारिश के बाद रविवार से अगले तिन दिन तक जिले थोड़ा कम बारिश होगी। मौसम विभाग अनुसार ऐसा इसलिए क्योंकि जिस सिस्टम की वजह झमाझम बारिश हो रही थी, वह अब मध्यप्रदेश की ओर रूख कर दिया है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आने का सिलसिला जारी है, इसलिए थोड़ी बारिश होती रहेगी। उधर 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इसलिए अच्छा बारिश फिर 26 से संभावित है।

घरों में घुसने लगा बारिश और गटर का पानी

रिसाली सेक्टर के 10 नंबर वार्ड में बारिश के पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। इस कारण बारिश के पानी के साथ-साथ गटर का पानी भी घरों में घुसने लगा है। रहवासी इससे काफी परेशान है। वार्ड पार्षद का कहना है कि उन्होंने 25 फरवरी से नगर निगम में नाली निर्माण के लिए आवेदन दे रखा है, लेकिन अब तक इसपर फैसला नहीं हो सका। अन्य जगहों में भी ऐसी परेशानी सामने आई।

Related Articles

Back to top button