दुर्ग में करंट की चपेट में आने से बहू और ससुर की मौत :गीले कपड़े तार में सुखाते समय घटी घटना, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
By Dinesh chourasiya

दुर्ग के गंजपारा वार्ड 37 क्षेत्र में मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से बहू और ससुर की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक बहू नहाने के बाद गीले कपड़े जिस तार में सुखा रही थी उसमें करंट था। जैसे ही उसने कपड़े डाले वो करंट से चिपक गई। उसे देख ससुर बचाने पहुंचे और वो भी करंट की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







कौशल्या बाई ने बताया कि उनकी सुबह वो घर पर नहाने के लिए बैठे थे। बहू मंजू सोनकर (30 साल) नहा रही थी। बहू नहाने के बाद कपड़ा तार में सुखाने लगी। मैइसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गई। सास कौशल्या ने सुसुर शेखर सोनकर को बुलाया कि मंजू चिपक गई। ससुर आया तो झाड़ू से उसे छुड़ाने लगे, इसी दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद घर वालों ने पार्षद ऋद्धा सोनी को फोन किया। पार्षद ने बिजली विभाग को फोन करके बिजली की सप्लाई को बंद कराया।

जब तक बिजली गुल हुई बहू और ससुर की वहीं मौत हो गई। उन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल एंबुलेंस से ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को मरचुरी में पीएम के लिए रखवा दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
कौशल्या बाई सौनकर ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इस घटना के बाद बेटी, बेटे और उनके पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल। कौशल्या ने बताया कि उनकी बहू को दो छोटे छोटे बच्चे हैं। उन्होंने उनकी पढ़ाई लिखाई और जीवन यापन के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
सब्जी बेचने का करते थे काम
परिजनों ने बताया कि शेखर सोनकर और उनके बेटे सब्जी का व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग दुकान तो कुछ गांव-गांव सब्जी बेचने के लिए जाते हैं। अचानक हुई इस घटना में घर के मुखिया की मौत हो जाने के बाद घर में आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।




