छत्तीसगढ़

CG NEWS : सिरफिरे आशिक ने खुद को लहु-लुहानकर युवती से की छेड़छाड़, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG  : जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां शुक्रवार की दोपहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली इलाके में संचालित एक नर्सिंग होम के सामने सिरफिरे आशिक ने स्वयं को धारदार चाकू से चोट पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे आशिक ने स्वयं को धारदार चाकू से चोट पहुंचाया, युवक लहुलुहान हो गया। लहुलुहान हालत में युवक एक नर्स युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की. घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मुलाहिजा के लिए भिजवाया है।

बताया जाता है कि उक्त युवक का नाम पुष्पराज साहू है जो कबीरधाम जिले के ग्राम कुआं का रहने वाला है। युवक ने पुलिस के समक्ष बताया कि युवती से उसका पूर्व में संबंध रहा है और इन दिनों युवती द्वारा अनदेखी किए जाने से वह क्षुब्ध (निराश) है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button