छत्तीसगढ़

CG कवर्धा में अब स्टंटबाजों की खैर नहीं, पुलिस को भेजें रैश राइडिंग करने वालों के फोटो-वीडियो, मिलेगा 500 रूपए का इनाम, वाट्सएप नंबर जारी 

By Dinesh chourasiya

 
 

कबीरधाम। CG NEWS : अब सड़कों पर रैश राइडिंग , स्टंटबाजी और बाइक रेस लगाने और वालों और ट्रैफिक के नियमों का उलंघन करने वालों की खैर नहीं। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में स्टंटबाजी और रैश राइडिंग करने वाले बाइकर्स का फोटो-वीडियो भेजने वालों को अब पुलिस 500 रूपए का इनाम देगी। साथ ही सम्मान पत्र देकर उसे सम्मनित भी किया जायेगा। कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने इसके लिए एक वाट्सएप नंबर 7898815399 भी जारी किया है। इस नंबर पर जिले के लापरवाही से बाइक चलाने वालों का वीडियो या फिर फोटो भेज पाएंगे।

Related Articles

Back to top button