छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

 

▪️मोहन नगर क्षेत्र में घटित नकबजनी के 02 मामलो का खुलासा ।

▪️थाना मोहन नगर क्षेत्र में घटित हुई थी नकबजनी की घटनायें ।

▪️आरोपी पैदल घूम-घूम कर देता था नकबजनी की घटना को अंजाम |

▪️आरोपी के कब्जे से चोरी गई मशरूका, मोबाईल, कॅमेरा, आईपैड एवं नगदी रकम बरामद ।

▪️तकरीबन 05 लाख रूपये की मशरूका बरामद ।

▪️01 आरोपी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही ।

▪️एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त कार्यवाही।

दुर्ग पुलिस टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। घटना स्थल के आस-पास एवं आने-जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीव्ही का फूटेज संकलित कर सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया जिसमें घटना स्थलो के आस-पास अलग-अलग समय पर संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थित परिलक्षित हुई। प्राप्त फूटेज के आधार पर संदेही की पता- तलाश की जा रही थी, संदेही के फूटेज पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया में भी वायरल किये गये थे, इसी दौरान विशेष सूत्र के माध्यम से संदेही की पहचान एवं हुलिये के आधार पर मनीष यादव उर्फ सागर निवासी न्यू दीपक नगर के रूप में सुनिश्चित हुई। जिसके आधार पर टीम द्वारा संदेही की पता तलाश कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करते रहे किंतु सतत् तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आर्य नगर एवं दीपक नगर के मकानों में नकबजनी की घटना को अंजाम देना और मोबाईल फोन, आईपैड, कैमेरा एवं नगदी रकम आदि को चोरी करना स्वीकार किया। जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई मशरूका जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये का बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थाना मोहन नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट से सउनि राजेश पाण्डेय, पूर्ण बहादुर कार्की, प्र. आरक्षक शिव तिवारी, कपिल यादव, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक प्रदीप सिंह, जगजीत सिंह, खुर्रम बक्स, तिलेश्वर राठौर, चित्रसेन साहू, शोभित सिन्हा, नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात सनत भारती, केशव साहू, धीरेन्द्र यादव, बालमुकुंद साहू, शाहबाज खान, उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह, शिव मिश्रा, विक्रान्त कुमार थाना मोहन नगर से प्र. आर. मोनिका गुप्ता, उत्तम सोनी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अपराध क्र.294/2023 धारा 457,380 भादवि एवम 309/2023 धारा 457,380 भादवि
आरोपी का नाम –
मनीष यादव उर्फ सागर पिता दिलीप यादव उम्र 23 वर्ष 3. सोनी कंपनी का कैमेरा सा. वार्ड नंबर 24 न्यू दीपक 4. नगदी रकम 39500/- रूपये नगर जैन मंदिर के पीछे थाना मोहन नगर

02 नग एप्पल कंपनी का मोबाईल फोन

02 नग सैमगसंग कंपनी का मोबाईल फोन

01 नग आई-पैड

01 नग सोने का मंगलसूत्र

01 नग सोने की चैन 4. नगदी रकम 2700/- रूपये

जुमला कीमती तकरीबन 05 लाख रूपये।

Related Articles

Back to top button