छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी राशन दुकानों में लग जाएंगे ताले! विधानसभा चुनाव से पहले क्यों बने ऐसे हालात

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर:   चुनावी साल में कर्मचारियों का प्रदर्शन का तो इतिहास रहा है। लेकिन पीडीएस जैसे सिस्टम भी अगर ठप हो जाए तो फिर सरकार को सोचना पड़ेगा। रायपुर के डूंडा धरना स्थल पर स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और छत्तीसगढ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के तमाम संविदा कर्मचारी निश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते प्रदेश में चलने वाला पूरा का पूरा पीडीएस सिस्टम ही ठप होने के कगार पर आ गया है।

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन और छत्तीसगढ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के संविदा कर्मचारियों के हड़ताल से ना तो अब स्टेर वेयर हाउस से राशन दुकान निकल सकेगा और ना ही सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के जरिए पीडीएस दुकानों तक पहुंच पाएगा। यानी, गरीब परिवार से लेकर एपीएल परिवारों तक बंटने वाला राशन नहीं मिल सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button