
छत्तीसगढ़
CG ,शिक्षा मंत्री बन सकते हैं मोहन मरकाम….! प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे की खबर
By Dinesh chourasiya
रायपुर – मीडिया में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। हालांकि यह अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है। कल रात मोहन मरकाम को बदलकर दीपक बैज को पीसीसी चीफ बना दिया गया है। वहीं आज शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
फिलहाल शिक्षा मंत्री का पद किसे दिया जायेगा ये तय नहीं है। जब इस मामले में शिक्षा मंत्री से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है। वही श्री मोहन मरकाम के कल शुक्रवार को किसी समय शपथ ग्रहण करने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।














