
दुर्ग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल से जिला अस्पताल में इलाज प्रभावित सुपेला अस्पताल का OPD बंद मरीज इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल जाने को मजबूर
By Dinesh chourasiya
दुर्ग सरकारी अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर है। इसकी वजह से बुधवार को लगातार दूसरे दिन जिला अस्पताल की मेजर ओटी बंद रही। ऑपरेशन थियेटर में ताला लटका हुआ है। मरीजों के आंखों की टेस्टिंग से लेकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने तक का काम पूरी तरह से बंद पड़ा रहा।
सिर्फ यही नहीं सुपेला अस्पताल में इससे भी बुरा हाल है। यहां तो तो ओपीडी को ही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सुपेला अस्पताल में इमरजेंसी केस आने पर भी मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पा रहा है। अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनरतले हड़ताल जारी है। जिले के 500 से ज्यादा हेल्थ वर्कर अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।







नर्सिंग स्टूडेंट ने इलाज किया और दवाएं बांटी दो दिन से अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन जिला अस्पताल में मरीजों को दवाइयां तक नहीं बांटी गई।
अस्पताल प्रबंधन ने पहल की और दूसरे दिन हड़ताल में भी दवा बंटवाने की सुविधा बनाई। लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को दवा नहीं बांटा बल्कि अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उनसे दवाइयां बंटवाई जा रही है। इसे लेकर छात्रों ने आपत्ति भी की है। अधिकारियों ने बताया कि वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। जिला और सुपेला हॉस्पिटल में इलाज प्रभावित न हो, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।







