
बीएसपी कर्मियों के 39 महीने का एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने के लिए स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के बैनर तले बुधवार को बोरिया गेट के सामने सुबह 8 से 9 बजे तक प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने ट्रांसफर के लिए गठित सीटीसी कमेटी की जल्द बैठक बुलाने, इनसेंटिव स्कीम का रिवीजन करने एवं ठेका श्रमिकों का वेज रिवीजन भी जल्द करने की मांग भी की। ठेका श्रमिकों का पारिश्रमिक रिवाइज करने के लिए सब कमेटी का गठन किए जाने के बाद भी एनजेसीएस की बैठक नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने सेल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द एनजेसीएस की मीटिंग बुलाकर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो इंटक यूनियन कड़े कदम उठाएगी। प्रदर्शन के बाद सेल चेयरमैन के नाम का ज्ञापन आईआर विभाग के उप महाप्रबंधक विकास चंद्रा को सौंपा। बुधवार की सुबह वेज रिवीजन को लेकर प्रदर्शन करते इंटक प्रतिनिधि।














