
केशकाल: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल केशकाल विधानसभा सीट से विधायक संतराम नेताम बर्तन साफ करते दिखाई दिए। यह वीडियो 14 अगस्त का बताया जा रहा है। बता दें कि तिरंगा पदयात्रा के समापन पर विधायक ने भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था।
दरअसल संतराम नेताम भोज कार्यक्रम में अधिक भीड़ को देखते हुए खुद ही बर्तन साफ करने लगे। विधायक को बर्तन साफ करता देख वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी मदद की।







इस पर विधायक ने कहा कि वह आम नागरिक है, कोई भी काम करने में शर्न नहीं आनी चाहिए। बता दें कि इसके पहले भी विधायक संतराम नेताम का ट्रैक्टर चलाते, पौधारोपण करते हुए वीडियो वायरल हो चुका हैं।







