छत्तीसगढ़

भिलाई नेहरू नगर अंडर ब्रिज कल से बंद:सौंदर्यीकरण के चलते 10 जुलाई के बाद खुलेगा, महापौर ने किया भूमिपूजन

By Dinesh chourasiya

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर चौक में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के चलते नेहरू नगर के समीपस्थ अंडर ब्रिज 5 जुलाई से 10 जुलाई तक 10 दिवस के लिए बंद रहेगा। इस दौरान लोग आने जाने के लिए ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। महापौर नीरज पाल ने नेहरू नगर चौक में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर चौक में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए इस चौक के सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। सौंदर्यीकरण हो जाने के बाद लोगों को यह चौक काफी आकर्षक दिखेगा। महापौर नीरज पाल ने खुद यहां भूमि पूजन करने के बाद चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। सुपेला चौक में हुए सौंदर्यीकरण कार्य के बाद निगम प्रशासन नेहरू नगर चौक को आकर्षक बनाने के लिए यहां का सौंदर्यीकरण कर रहा है।

सौंदर्यीकरण के कार्य का भूमिपूजन करते महापौर नीरज पाल
सौंदर्यीकरण के कार्य का भूमिपूजन करते महापौर नीरज पाल

पूरा कार्य हो जाने के बाद राहगीरों को यह चौक सुपेला की तरह ही काफी अच्छा लगेगा। भूमि पूजन के दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह और बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button