छत्तीसगढ़

दुर्ग मोतीपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 4 -4 लाख रुपये, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

By Dinesh chourasiya

रायपुर। पाटन ब्लाक में मोतीपुर में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतक  राजेंद्र बारले और उनके पुत्र प्रभात बारले के प्रति शोक जताते हुए परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देने की घोषणा की है। उन्होंने हादसे में घायल मृतक  राजेंद्र की पत्नी और पुत्री के बेहतर इलाज के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

Related Articles

Back to top button