Uncategorized

भिलाई में हनुमान जयंती समिति द्वारा तैयारी शुरू 6 अप्रेल को झांकी डीजे के साथ 151 मंदिरों से निकाली जाएगी भव्य ध्वज यात्रा

by Dinesh chourasiya

BHILAI NEWS. पूरा प्रदेश हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों में लगा हुआ हैं। भिलाई नगर में भी इस भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस आयोजन में प्रदेश भर से हनुमान भक्त और प्रत्येक जिले से मनमोहक झांकियां और डीजे भी शामिल होंगे। साथ ही सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक ध्वज यात्रा भी निकली जाएगी।अनेक मंदिरों से भक्त ध्वज लेकर निकलेंगे और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमान जी के मंदिर पहुंचेंगे। भगवान श्री हनुमान की भव्य महा आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद महाप्रसादी का वितरण करेंगे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र
शहरवासियों को विशाल और विशेष आकर्षके झांकी का नजारा देखने को मिलेगा। हनुमान जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने प्रदेश भर से मनमोहक झांकियां लाई जाएगी। इसके साथ ही शानदार डीजे के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया जायेगा।

 

70 हजार से अधिक भक्त पाएंगे महाप्रसादी
जय श्री हनुमान वाहिनी प्रत्येक वर्ष भगवान श्री हनुमान जी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाती है। पिछले वर्ष 101 मंदिरों से ध्वज यात्रा निकाली गई थी और 50 हजार भक्तों में महाप्रसादी का वितरण किया गया था। इस वर्ष भी 151 मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी और 70 हजार से अधिक भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button