छत्तीसगढ़

भिलाई . प्रदेश में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानूस  से बुधवार को भी दुर्ग जिला सहित संभाग में भारी बारिश  की संभावना जताई गई है। 

By Dinesh chourasiya

 

 

: भिलाई . प्रदेश में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानूस  से बुधवार को भी दुर्ग जिला सहित संभाग में भारी बारिश  की संभावना जताई गई है।

वीभाग ने ऑरेंज अलर्ट  जारी कर कहा है कि अभी बारिश  का क्रम बना रहेगा। सोमवार को दुर्ग जिले में 93.6 मिली मीटर बारिश हो चुकी है, वहीं रविवार और सोमवार को मिलाकर 119.6 मिमी. बारिश हुई है। बिलासपुर  के बाद दुर्ग  संभाग अति वर्षा का केंद्र बना हुआ है। सिस्टम में बने उच्च दाब और चक्रवाती बदल की वजह से दो दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश  हो रही है। शहर के अंडरब्रिज पानी में डूबे हुए हैं। पटरीपार की कुछ बस्तियों में भी जलभराव की स्थिति बनी है।

दुर्ग जिले में फिलहाल रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। द्रोणिका और निम्न दाब के असर से संभाग में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
भींगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
बारिश  की रिमझिम फुहार और ठंडे मौस  के बीच सोमवार से सभी विकासखण्डों की शालाओं में बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई। स्कूल के पहले दिन बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। निजी और शासकीय दोनों ही स्कूलों में बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। शासकीय स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश दिए गए। वहीं कुछ स्कूलों में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल और मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय भी स्कूल पहुंचे

तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम
दिन का तापमान अभी 25.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 8 डिग्री कम बना हुआ है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर दो दिनों से स्थिर है। मौसम बेहद खुशमुमा हो गया है। हवा में ठंडक घुल गई है। सोमवार की शाम को बारिश का लुत्फ उठाने के लिए भिलाई-दुर्ग के लोग सिविक सेंटर सरीखे जगहों पर घूमने निकले। रिमझिम फुहारों का आनंद लिया। मुसलाधार बारिश अभी तक जिले में नहीं हुई है, इससे कामकाजियो को भी बहुत अधिक परेशानी नहीं हुई।

जिले में 1 से 26 जून तक 74.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू अभिलेख शाखा ने बताया कि 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 121.0 मिमी अहिवारा तहसील में हुई है। न्यूनतम 26.0 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 82.5 मिमी, तहसील धमधा में 44.2 मिमी, तहसील पाटन में 110.3 मिमी और तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 26 जून को तहसील दुर्ग में 68.3 मिमी, धमधा में 34.2 मिमी, पाटन में 60.0 मिमी, बोरी में 12.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
दुर्ग जिले में फिलहाल रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। द्रोणिका और निम्न दाब के असर से संभाग में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
एचपी चंद्रा, मौसम विशेषज्ञ, आईएमडी रायपुर

Related Articles

Back to top button