छत्तीसगढ़

भिलाई स्थानीय लोगों से टोल लेने के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल जमकर मचाया उत्पात की तोड़फोड़ कई घंटे आगमन बंधित

By Dinesh chourasiya

 

 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मिलकर टोल पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसके अलावा वहां रखे सामानों को भी तोड़ दिया गया है। हंगामे की वजह से करीब 3 घंटे तक रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबे कतारें लगी रहीं।

विरोध के चलते करीब 3 घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

चंद्राकर से हुई थी मारपीट

दरअसल हाईवे पर स्थित दुर्ग टोल प्लाजा में दुर्ग पासिंग की गाड़ियों और स्थानीेय लोगों से भी टोल टैक्स लिया जा रहा है। इस बात का विरोध मुकेश चंद्राकर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई थी। उस दौरान भी उन्होंने जमकर विरोध किया था। उन्होंने मांग की थी यहां स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाए। मगर उनकी बात नहीं सुनी गई।

कर्मचारियों के कहने पर भड़के कांग्रेसी

इसके बाद मंगलवार शाम को बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए थे। उन्होंने वहां धरना देना शुरू कर दिया। इसी बीच वहां मौजूद कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि हम जो टोल टैक्स ले रहे हैं। वो बिल्कुल ठीक है। हम टैक्स लेते रहेंगे। ये सुनते ही कांग्रेसी और भड़क गए। फिर उन्होंने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद तोड़फोड़ की गई है।

तोड़फोड़ के बाद कार्यकर्ताओं ने पानी छोड़ने वाली मशीनों को टोल प्लाजा से निकाल दिया और पानी बहाने लगे।

3 दिन का अल्टीमेटम

बताया गया कि ये सब कुछ शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलता रहा। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। मगर पुलिस ने किसी को तोड़फोड़ करने से नहीं रोका। आखिरकार आम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता रात 8बजे के आस-पास शांत हुए हैं। मुकेश चंद्राकर ने 3 दिन की चेतावनी दी है। कहा है कि यदि तीन दिन में ये व्यवस्था नही सुधरती है तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button