छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से एक महिला की मौत सहित 12 बकरियों की मौत दो बच्चे भी आए चपेट में 

By Dinesh chourasiya

 

 

CG : कोटमी/मरवाही विकास खण्ड के ग्राम अण्डी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियों की मौत हो गई आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े 2 बच्चों समेत एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गये जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है..

मानसून की पहली बारिश अंडी गांव के लोगों पर आफत बनकर टूटी दरअसल पिछले 2 दिनों से जिले में हो रही बारिश के बाद गांव में ही रहने वाली अघनिया बाई गांव की बकरियों को लेकर चराने घूम रही थी तभी तेज बारिश होने की वजह से बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे बारिश से बचने शरण ली इसी दौरान तीन अन्य लोग भी पेड़ के नीचे पानी से बचने पहुंचा है।

तभी आकाशी बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी सभी 12 बकरियां मारी गई वही अघनिया बाई के भी मौके पर ही मौत हो गई साथ ही पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक 12 वर्षीय, प्रीति 17 वर्षीय श्याम लाल 55 भी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है…..

Related Articles

Back to top button