
दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर भारी बवाल, उपद्रवियों ने वाहनों में लगाई आग, भीड़ ने पुलिस चौकी पर बोला हमला
By Dinesh chourasiya







जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में बीती रात अवैध दरगाह को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने जबरदस्त बवाल किया है। दरअसल, दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद लोग भड़क गए और पुलिसकर्मयों को ही निशाना बना दिया। भीड़ ने जमकर पथरबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीड़ को काबू करने के लिए गई तो पुलिस पर भी हमला किया गया
उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। डिप्टी एसपी, महिला पीएसआई भी घायल हुए हैं। जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा




जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल जूनागढ़ में मजेवड़ी गेट के सामने रास्ते के बीचोबीच एक दरगाह बनी है। इस दरगाह को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किया था कि ये धार्मिक स्थल अवैध है और कानूनी तौर पर धार्मिक स्थल को ही होने के सबूत पेश किए जाए, नहीं तो इसे तोड़ दिया जाएगा। नोटिस पढ़ते ही असमाजिक तत्व इकठ्ठा हो गए और नारे लगाने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो हमलावर हो गए।






