
- छत्तीसगढ़ में मानसून का शंखनाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश
बिलासपुर। आज बिलासपुर में दोपहर बाद हुई आषाढ़ महीने की पहली झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों के मन को ठंडक पहुंचाई। बीते 15 दिनों से बिलासपुर के लोग इस बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन 5 जून के बाद एक-एक कर बिना बारिश के गुजर रहा दिन भीषण गर्मी के बीच पहाड़ सा लगने लगा था। आज दोपहर बाद भले ही थोड़ी देर बारिश हुई। लेकिन बारिश के साथ में हुई बादलों की गड़गड़ाहट ने मानसून के आने का शंखनाद कर लोगों को राहत प्रदान की है। उम्मीद की जानी चाहिए कि आज आषाढ़ के पहले दिन हुई बारिश की तरह ही आने वाले दिनों में भी मानसून हम सबको हमारे मनमाफिक भिगोते हुए किसान शहरी पशु पक्षी सभी के कलेजे को ठंडक पहुंचाता रहेगा







