छत्तीसगढ़

CG NEWS : पशु चारा गोदाम में लगी आग, लाखों का समान जलकर खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम 

By Dinesh chourasiya

सूरजपुर। CG  : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां पशु चारा गोदाम में भयंकर आग लग गई है. बताया जा रहा है कि यह घटना शार्ट सर्किट की वजह हुई है. वहीं रखा लाखों का पशु चारा जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जहां करंट की चपेट आने से एक दमकल कर्मी बुरी तरह घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के ऊंचडीह के डुमरिया स्थित पशु चारा भूसा गोदाम में भीषण लग गई। जिसकी सूचना मिलते ही कई दमकल की टीम वहां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मी उज्जैन सिंह बुरी करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button