Uncategorized

भिलाई में 05 किलो  गांजा के साथ एक आरोपी पकड़ाया 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 19.03.2026 को लगभग 02:25 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरधा निवासी एक व्यक्ति द्वारा शीतला तालाब खेरधा के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलावर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में कुल 05 किलो 876 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 2,93,000 रुपये जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया

 

आरोपी का नाम :
दिलावर अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. 05 किलो 876 ग्राम गांजा

2. एक प्लास्टिक बोरी

Related Articles

Back to top button