छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अनैतिक कार्य पर कार्रवाई: स्पा सेंटर में पुलिस ने दी दबिश, वैध दस्तावेज नहीं होने पर किया सील, 4 युवतियों से पूछताछ

By Dinesh chourasiya

: अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवधारी कॉलोनी रिंग रोड के पास संचालित स्पा सेंटर में पुलिस ने दी दबिश. 4 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

 

आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर में पिछले दिनों पुलिस ने आधा दर्जन स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की गई थी. जिसमें वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर सील किया गया था। बावजूद इसके अंबिकापुर के शिवधारी कॉलोनी रिंग रोड स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य (illegal work ) बिना अनुमति के स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था।  जिस पर पुलिस टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील करने के साथ ही 4 युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है. वही स्पा सेंटर को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button