छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान.. शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 30 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई और 30 गाड़ियां हुई जब्त

By Dinesh chourasiya

 

: बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल और श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर शहर के सभी ग्रामीण और शहरी थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बिलासपुर शहर में गांधी चौक महाराणा प्रताप चौक हुंडई चौक महामाया चौक मंगला चौक श्रीकांत वर्मा मार्ग गुरुनानक चौक पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 30 लोगों के खिलाफ 185 MV की कार्रवाई तथा कुल 151 लोगों के खिलाफ यातायात नियमों के अंतर्गत ₹52400 जुर्माने के रूप में वसूल किया गया।

Related Articles

Back to top button