छत्तीसगढ़

नोटिस के बाद भी नही हटे तो निगम ने सड़क क्षेत्र में कब्जा अस्थाई फेंसिंग बाड़ी को JCB से हटाया

दुर्ग/ नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 10 शंकर नगर सरस्वती विद्यापीठ के पीछे, नाला के पास कब्जाधारी लालू राठौर द्वारा स्वयं के भवन के पास सड़क क्षेत्र में अस्थाई फेंसिंग कर बाड़ी बनाकर अतिक्रमण  किया गया है, जिससे आवाजाही में मार्ग बाधित हो रही थी एवम  लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ता था,शिकायत के आधार पर उक्त फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाये जाने के लिए अनावेदक को इस कार्यालय से नोटिस प्रेषित की गई थी. अतिक्रमणकर्ता द्वारा आज दिनांक तक फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाया नहीं गया और  जवाब भी संतोषप्रद नही रहा।

सड़क क्षेत्रअंतर्गत में अतिक्रमण-अवैध कब्जा पाया गया है। जिसको आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं अतिक्रमण अधिकारी नोडल दुर्गेश गुप्ता के साथ वार्ड 10 शंकर नगर, सरस्वती विद्यापीठ के पीछे से लालू राठौर द्वारा किये गये अतिक्रमण / अवैध कब्जा को जेसीबी की मदद से हटाकर कब्जा मुक्त किया गया।इस दौरान निगम अतिक्रमण अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button