खेलछत्तीसगढ़

प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव, ओडिशा में छत्तीसगढ़ योगासन टीम हुई शामिल, प्राप्त किया छठवां और आठवा स्थान

उड़ीसा: प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव 09 से 12 जून भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित हो रहा है, जिसे संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार और खेल और युवा सेवा विभाग,उड़ीसा के संयुक्त तत्वाधान में KIIT विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

जहाँ पुरे भारत से 5000+ जनजातीय खिलाड़ी 10 खेलो विधाओं में शामिल हुए। साथ ही 1000+ कोच, मैनेजर आदि शामिल हुए।इसी महोत्सव मे योगासन खेल के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ योगासन टीम ने अपना सराहनीय प्रदर्शन किया।

जहाँ बालक टीम मे लखमु ओयाम, उत्तम, अर्जुन वेको, विनय भोई, कोमल सिंह तारम और दिवस भोई ने शानदार प्रदर्शन कर 6वा स्थान हासिल किया और बालिका टीम मे अमिता पुरामे, नीलिमा कुजूर, परिधि सिदार, फगेश्वरि दिवान, निशा कुजूर और मनीषा नेताम ने अपना प्रदर्शन कर 8वा स्थान प्राप्त किया ।

छत्तीसगढ़ योगासन टीम कोच (बालक) : मोहित साहू & कोच (बालिका) : सरोजनी यादव ने इस टीम का मार्गदर्शन किया।

साथ ही छत्तीसगढ़ दल प्रबंधक श्री ए. एक्का एवं सहायक दल प्रबंधक श्री टी.एन. रेड्डी & सुश्री सुधा कुमार जी द्वारा खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Back to top button