
छत्तीसगढ़
बिलासपुर शराब भट्टी के गार्ड की भूमिका संदिग्ध, लॉकर मे रखा 6 लाख₹ सुरक्षित
By DINESH CHOURASIYA
: बिलासपुर – अशोक नगर स्थित शराब भट्टी में हुई चोरी के मामले में सरकंडा पुलिस ने शराब भट्टी के गार्ड को हिरासत में लिया है. पूछताछ में लगातार बयान बदलने के कारण गार्ड शक के दायरे में है. तीन से चार की संख्या में पहुंचे चोरो ने अपनी पहचान छुपाने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए.







शराब भट्टी के लॉकर में करीब ₹6 लाख नगद भी रखा हुआ था, चोरों ने लॉकर को तोड़ने असफल प्रयास किया. बहरहाल सरकंडा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. और हिरासत में लिए गए गार्ड महावीर लासकर से पुलिस पूछताछ कर रही है.











