Uncategorized

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल:बिलासपुर मंडल में तीसरी लाइन का काम, 16 से 20 नवंबर तक कटनी रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां यात्रा करने से पहले देख ले सूची 

By Dinesh chourasiya

रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। बिलासपुर रेल मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कटनी रूट की गाड़ियां 16 से 20 नवंबर तक नहीं चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के बजाए असुविधा के लिए खेद जताया है।

रेलवे प्रशासन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-कटनी के बीच तीसरी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है।

बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का काम

इस रूट पर परिचालन को और भी सुचारू और नई गाड़ियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए बिलासपुर से कटनी के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिलासपुर- कटनी सेक्शन के करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कटनी सेक्शन पर 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुनपुर-कटनी सेक्शन में कुल 165.52 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम चल रहा है। जिसकी कुल लागत 1680 करोड़ रुपए किया जा रहा है। अब तक इस सेक्शन में 101 .40 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

करकेली रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का यह कार्य 17 से 19 नवंबर तक (विभिन्न तिथियों में) किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता और गति में तेजी आने का दावा किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है…

रद्द होने वाली गाड़ियां-

  • 16 से 19 नवंबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 17 से 20 नवंबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 15 से 19 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 16 से 20 नवंबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 18 नवंबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 19 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 18 नवंबर को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 14 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 16 नवंबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 19 नवंबर को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 19 नवंबर को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 19 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 19 नवंबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 19 नवंबर तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 20 नवंबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

Related Articles

Back to top button