छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ASI प्रमोशन : प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी…43 प्रधान आरक्षक बनेंगे सहायक उप निरीक्षक…देखें लिस्ट.

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

776

:  सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उतीर्ण कुल 43 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई। योग्यता सूची में नाम लाये गये सहायक उप निरीक्षको का पदोन्नति पूर्व कोर्स (पी.पी. कोर्स) परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी।

आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा कहा गया कि रिक्त पदों की पूर्ति होने से अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में 43 सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग अंतर्गत अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान व पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

promotion-List-HC-to-Asi-09-Jun-2023-18-19-31

Related Articles

Back to top button