छत्तीसगढ़

दुर्ग में पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या:मानसिक रूप से बीमार थी महिला, देर रात सोने के दौरान दिया घटना का अंजाम

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति का गला घोंठकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पिछले दो तीन दिनों से बीमार थी। इसके चलते घरवालों ने तंत्र मंत्र का भी सहारा लिया था। सुपेला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि घटना देर रात 1-2 बजे के बीच कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई की है। उन्हें सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी (39 साल) ने अपने पति दिलीप सोनी (45 साल) का गला दुपट्टे से घोंटकर मार दिया है। सुपेला पुलिस के मुताबिक महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़फूंक भी करवाया। इसके बाद उसकी तबीयत में कुछ आराम था। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार गुरुवार देर रात 1-2 बजे के बीच जब सभी सो रहे तो महिला उठी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया। इसके बाद दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया।

पड़ोस में रहने वाले परिवार ने दी पुलिस को सूचना
दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्ती के साथ रहता था। उसके बगल से ही उसके भाई भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है, उसके मुह से झांग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुपेला अस्पताल के मरचुरी में पीएम के लिए पहुंचे परिजन

महिला पुलिसी के भी काबू में नहीं आ रही थी
पुलिस वालों का कहना है कि महिला काफी एग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों के द्वारा उसे पकड़ा गया और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button