छत्तीसगढ़

दो दिनों में मानसून का प्रवेश: छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम का मिजाज,बारिश और धूल भरी हवाए, IMD ने जारी किया अलर्ट

By Dinesh chourasiya

आने वाले दो दिनों में केरल में मानसून का प्रवेश हो सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है।

गुरुवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने व बादल छाने से लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्यसे एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button