छत्तीसगढ़

नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 3 लोगों की डूबे से मौत, मौके पर पहुंची पुलिस…

By Dinesh chourasiya

मुंगेली। CG : जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहाँ लोरमी थाना क्षेत्र के मनियारी नदी में डूबे से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम ही मातम पसरा हुआ है।  घटना लोरमी थाना क्षेत्र रबेली गांव का है।

जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के 3 लोग मनियारी नदी में नहाने गए थे। जिसमें महिला, बच्ची और आठ साल का बच्चा मनियारी नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान वे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। और आगे की कार्रवाई में कर रही है।

Related Articles

Back to top button