देश-विदेश

संसद में TMC सांसद ने ऐसा क्या कह दिया कि रो पड़े वेंकैया नायडू…

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को राज्यसभा में विदाई दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने विदाई भाषण दिया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अपना भाषण शुरु किया तो वेंकैया भावुक हो गए।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि वेंकैया नायडू की मां तभी चल बसी थीं, जब वे केवल एक साल के थे। उन्होंने बताया कि गांव में नायडू के परिवार के पास 8 बैल थे। एक दिन इनमें से एक बैल भड़क गया और उनकी मां के पेट में सींग माक दी। इलाज के दौरान मां को नहीं बचाया जा सका। अपने बचपन की दर्दभरी दास्तां सुनकर वेंकैया नायडू भावुक हो गए और अपने आंसू पोछने लगे।

वेंकैया की विदाई के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं। अनेक बार आप कहते रहे हैं कि मैं राजनीति से रिटायर हुआ हूं परन्तु सार्वजनिक जीवन से नहीं थका हूं। आपके अनुभवों का लाभ भविष्य में देश को मिलता रहेगा। हम जैसे अनेक सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ताओं को भी मिलता रहेगा।”

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हम इस वर्ष ऐसा 15 अगस्त मना रहे हैं जब स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री सब के सब ऐसे लोग हैं जो आज़ाद भारत में पैदा हुए, और सब के सब बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये देश के नए युग का प्रतीक भी है। अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये आपने सिद्ध किया है।

 

Related Articles

Back to top button