
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता
नई दिल्लीः बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी ने कांस्य पदक जीता है। रविवार को भारतीय महिला हॉकी ने न्यूजीलैंड को शूट आउट में 2-1 से हराया।
We had to recover from timer error in semifinal, not return empty-handed: Savita Punia after women's hockey team bronze win
Read @ANI Story | https://t.co/fJ0h0G2hkW#Semifinal #womenhockey #BronzeMedal #India #CWG22 #CommonwealthGames #SavitaPunia pic.twitter.com/WKwdmY2aom
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2022







भारतीय टीम मैच के आखिरी 1-0 से आगे थी लेकिन अंतिम 30 सेकेंड से भी कम समय में उसने विरोधी टीम को पेनल्टी कॉर्नर दे दिया। इसके बाद ओलीविया मेरी ने न्यूजीलैंड को बराबरी दिला दी, जिसके बाद मुकाबला शूट आउट तक खिंच गया।
सलीमा टेटे के गोल की बदौलत भारत मध्यांतर तक 1-0 से आगे था। ब्रेक के बाद नेहा गोयल ने टीम की बढ़त को लगभग दोगुना कर दिया था लेकिन न्यूजीलैंड ने अपनी रक्षापंक्ति के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारत को अपनी स्थिति मजबूत नहीं करने दी। भारत ने शूट आउट में धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।




पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भारत का हॉकी के साथ एक बहुत ही खास रिश्ता है। इस प्रकार, यह निश्चित है कि प्रत्येक भारतीय को कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी असाधारण महिला हॉकी टीम पर गर्व है। कई वर्षों में यह पहली बार है जब महिला टीम कॉमनवेल्थ पोडियम पर है। टीम पर गर्व है।”https://twitter.com/AHindinews/status/1556245964910129153?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1556245964910129153%7Ctwgr%5E982a7a78fd3ba6b70def0684534f8cb33a819e8f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Frplnews.in%2Fsports%2Fcwg-2022-india-women-hockey-team-won-bronze-medal_12832.html








