छत्तीसगढ़

दो दिन बाद मिला लापता नाबालिग बच्चे का शव, देखकर उड़े परिजनों के होश

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोडरो में 2 दिन से लापता एक 9 साल के बच्चे की लाश आज डबरी में मिली है। बच्चे की लाश मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है वहीं पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को डबरी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है और उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

मृतक बच्चे का नाम अमन शांडिल्य है और वह 30 मई को अपने खेत में जेसीबी से चल रहे काम को देखने के लिए गया था उसके बाद से वापस नहीं लौटा परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला आज गांव के ही धर्म साय के डबरी में बच्चे की लाश पानी में तैरते हुए मिली सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई वहीं पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और उसने डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button