
पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैम्प किया ध्वस्त, बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
कांकेर : जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं ऑपरेशन मानसून के तहत डीआरजी के जवान शनिवार को आमाबेड़ा इलाके में सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे, आमाबेड़ा के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा जवानों ने किया है। इलाके की सर्चिंग के दौरान पुलिस को नक्सली कैम्प मिला, जहां नक्सलियों की वर्दी, दवाईयां, किताबें, खाने-पीने का सामान बड़ी तादाद में पुलिस ने बरामद किया है। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने मुठभेड़ एवं नक्सली कैंप ध्वस्त कर नक्सल सामग्री बरामद करनें की पुष्टि की है।







डीआरजी, सीएएफ एवं 17 वीं वाहिनी बीएसएफ का संयुक्त बल थाना आमाबेड़ा, कोरर क्षेत्रांतर्गत एरियाडॉमिनेशन, नक्सली गस्त सर्चिग पर शनिवार को रवाना किया गया । मुठभेड़ स्थल का बारीकी से सर्च करने पर नक्सलियों के ध्वस्त किये गये कैम्प से:-
* 12 बोर का राउण्ड 05 नग।
* प्रेषर कुकर्र आइ ईडी 01 नग लगभग 05 किलो मौके पर विस्फोट कर नष्ट किया गया।




* वॉकीटॉकी 02 नग।
* स्केनर-01 नग।
* नक्सली वर्दी 07 नग।
* बैटरी 02 नग।
* पिट्ठू बैग 09 नग।
* सोलर प्लेट 02 नग।
* प्लास्टिक पानी जरकीन 04 नग।
* नक्सली बैनर-पाम्पलेट, बिजली वायर, खाना बनाने के बर्त न, गोली-दर्वाइ , नक्सली साहित्य एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी व अन्य नक्सली सामग्री बरामद की र्गइ । नक्सलियों के विरुद्ध थाना आमाबेड़ा में वैधानिक कार्य वाही की जा रही है।







